कोरोना काल में लॉकडाउन के बावजूद बॉलीवुड के क्रिएटिव लोग अपने स्तर पर कार्य कर रहे हैं। निर्देशक अतहर अली खान ने मुम्बई के लोगों के बुलंद हौसलों को दर्शाने वाली एक संगीतमय वीडियो ‘मुम्बई इंडिया की शान है’ का निर्माण किया है। इस वीडियो में मुम्बई की खूबसूरती के साथ मुंबईकरों की हिम्मत, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के प्रसंशनीय कार्यों का गुणगान एवं अभिनेता अजिंक्य देव और रज़ा मुराद की अदाकारी नज़र आती है। हाल ही में इसे मुम्बई की महापौर किशोरी ताई पेंडणेकर ने जारी किया।
उसी अवसर पर पूरी टीम भी उपस्थित रही।निर्देशक अतहर अली खान का कहना है किसभी धर्म हैं एक समान, गीता बाईबल और कुरान, मेरा देश महान, हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई, आपस मे हैं भाई भाई – इन स्लोगनों के प्रतीक के रूप में इसकी सार्थकता को देखते हुए अगर पूरे भारतवर्ष में कोई शहर है तो वो है मुम्बई। यहाँ आकर ही लोग इस शहर के स्वभाव को तथा यहाँ के सामाजिक जीवन को समझ सकते हैं। ये शहर नहीं अपने आप में एक छोटा सा हिंदुस्तान है।इस शहर ने सिर्फ धूप छांव, आंधी बरसात और तूफान जैसे प्राकृतिक आपदाओं को ही नहीं झेला बल्कि विश्व की सारी मानवीय दुष्कर्मों को, धर्म मजहब और जात पात के नाम पर किया गया अमानवीय व्यवहार को, इंसान से इंसान को बांटने वाली दर्दनाक हरकतों को भी झेला है।लेकिन ये है मुम्बई मेरी जान, जहाँ लोग अपनी जान की परवाह किये बिना इसकी अस्मिता अक्षुन्ता और एकता को बचाये हुए हैं। यहां लोग गिरते तो हैं लेकिन उठने का जज़्बा इतना मजबूत है कि तुरंत एक दूसरे का हाथ थाम कर मुम्बई को अपने पैरों पर खड़ा कर देते हैं।ऐसे में इस संकट की घड़ी में जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस नामक एक अनदेखे अनजाने और रहस्यमयी बीमारी से घबराया हुआ है, एक ऐसे दुश्मन का सामना कर रहा है जो चौतरफा वार कर रहा है। मुंबई के लोग इस विकट परिस्थितियों का सामना कर पूरे महाराष्ट्र को वापस उसके अस्तित्व के साथ दुनिया के सामने खड़ा करने के लिए एक साथ प्रयासरत हैं।
इसी जज़्बे के साथ हमने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर एक संदेश तैयार किया जो न सिर्फ मुंबईकरों के लिए है बल्कि समूचे हिंदुस्तान के सामने एक मिसाल के रूप में प्रस्तुत करने का एक छोटा सा प्रयास है। आज मुम्बई की मेयर किशोरी ताई पेंडणेकर ने हमारे इस अभियान ‘मुम्बई इंडिया की शान है’ को अपने हाथों से उद्घाटित किया और हमारा और हमारी टीम का ही नहीं बल्कि पूरे महाराष्ट्र के लोगों का उत्साहवर्धन किया।अतहर ने आगे कहा कि मैं अपनी टीम के इन उत्साही, जज़्बाती और हिम्मतवर साथियों का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने इस संगीतमय संदेश को बनाने में और जन मानस तक पहुंचाने में हमारी मदद की।मैं विशेष धन्यवाद किरण सुर्वे जी को देता हूँ जिनके हौसला अफ़ज़ाई के बिना इसका बनना मुश्किल था। अजिंक्या देव, रजा मुराद जी, मोहम्मद अराफात अली खान जी और गुरजीत चौहान जी की उपस्थिति हमारे इस विशेष अभियान की ताकत बनी। संगीतकार राशिद खान जी का गीत संगीत इसकी आत्मा है और भाई असित त्रिपाठी की आवाज़ इस आत्मा की पुकार बनी। इन सबको एक सजाने का काम हमारे एडिटर अनिल रे ने किया और एक सुंदर रचना सबके सामने लाने में हम कामयाब हुए। निर्माता ए ए ए फिल्म्स इंटरनेशनल और निर्देशक अतहर अली खान ने इस अभियान को अंजाम तक पहुंचाया है।