पंजाब की चंडीगढ़ यूनवर्सिटी से लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाए जाने के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। चंडीगढ़ यूनवर्सिटी की जिस छात्र पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप है, उससे चैटिंग करने वाला युवक सेना का जवान निकला।
बताया जा रहा है कि सेना के एक जवान ने हॉस्टल में रहने वाली एक लड़की को अश्लील वीडियो बनाने के लिए मजबूर किया था। आरोपी लड़की के पुराने दोस्त ने उसका अश्लील वीडियो इस जवान तक पहुंचाया था जिसे लीक करने की धमकी देकर सेना का जवान बाकी लड़कियों के वीडियो बनाने को मजबूर कर रहा था. आरोपी लड़की को ब्लैकमेल करने वाले सेना के जवान से आर्मी इंटेलिजेंस यूनिट पूछताछ कर रही है।
जांच में पता चला है कि ये जवान जम्मू का रहने वाला है और इसका नाम संजीव कुमार बताया गया है. फिलहाल ये अरुणाचल प्रदेश के एटा नगर के पास पोस्टेड है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी लड़की और सेना के जवान के बीच चैटिंग पुलिस को हाथ लगी है। जिसके बाद इस बात का खुलासा हुआ है।
हालांकि पुलिस के मुताबिक आरोपी लड़की हॉस्टल की लड़कियों का कोई वीडियो नहीं बना पाई थी. फोन में उसके अपने ही वीडियो थे। फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने मोबाइल फोन की जांच के बाद पुलिस को ये बताया है। लेकिन आर्मी जवान से चैटिंग के खुलासे के बाद अब चंडीगढ़ पुलिस उक्त जवान से पूछताछ करने की तैयारी में जुटी है।
चैटिंग में आरोपी जवान लड़की से दूसरी लड़कियों के नहाते हुए वीडियो मांगता दिखा है। चैटिंग पर दोनों के बीच हुई बातचीत में इस बात की जानकारी भी मिली कि कॉलेज की एक छात्रा ने आरोपी लड़की को उसका वीडियो बनाते देख लिया था। जिसकी जानकारी आरोपी छात्रा ने मैसेज कर सेना के जवान को दी थी। हालांकि इसके बाद भी आरोपी जवान संजीव कुमार उससे अन्य लड़कियों के नहाते हुए समय का वीडियो मांग रहा था।
तीन आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
इससे पहले पंजाब पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें वीडियो बनाने वाले लड़की भी शामिल है। पंजाब पुलिस की एसआईटी ने अश्लील वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ की है. आरोप है कि हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा ने बाथरूम में अन्य छात्राओं के कई आपत्तिजनक वीडियो बनाए थे। इस मामले में आरोपी छात्रा और हिमाचल प्रदेश के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। कथित तौर पर एक युवक आरोपी छात्रा का बॉयफ्रेंड है।
इससे पहले कहा गया था कि पुलिस को छात्रा के फोन से एक आरोपी साथ व्हाट्सएप पर हुई बातचीत के कुछ कथित स्क्रीनशॉट भी मिले हैं, जिससे संकेत मिलता है कि उसे वीडियो बनाने के लिए ‘ब्लैकमेल’ किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान चौथे संदिग्ध का नाम भी सामने आया है। अब सेना के जवान के तौर पर आरोपी के नाम का खुलासा हुआ है। जो लड़की को ब्लैकमेल करता था।