खेल जगत में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और कोच को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में 12 खिलाड़ियों को खेल रत्न, 35 को अर्जुन, 10 को द्रोणाचार्य और पांच को ध्यानचंद अवॉर्ड दिया गया.
टोक्यो ओलिंपिक में देश के लिए एकमात्र गोल्ड मेडल जीतने वाले जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स) समेत 12 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इन खिलाड़ियों को ये पुरस्कार देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रदान किया.
राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पहली बार 12 खिलाड़ियों को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया. पुरस्कार पाने वाले अधिकतर खिलाड़ियों ने टोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक में अच्छा प्रदर्शन किया था.
बारह खेल रत्न के अलावा इस साल 35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इसका मुख्य कारण ओलंपिक (सात पदक) और पैरालंपिक (19 पदक) में अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा.
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ी
नीरज चोपड़ा (ऐथलेटिक्स), रवि कुमार दहिया (कुश्ती), लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी), पीआर श्रीजेश (हॉकी), अवनि लेखारा (पैरा शूटिंग), सुमित अंतिल (पैरा ऐथलेटिक्स), प्रमोद भगत (पैरा बैडमिंटन), कृष्णा नागर (पैरा बैडमिंटन), सुनील छेत्री (फुटबॉल), मनप्रीत सिंह (हाकी), मनीष नरवाल (पैरा शूटिंग), मिताली राज (क्रिकेट).
अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ी
शिखर धवन (क्रिकेट), अरपिंदर सिंह (ऐथलेटिक्स), सिमरनजीत कौर (मुक्केबाजी), सीए भवानी देवी (तलवारबाजी), मोनिका (हॉकी), वंदना कटारिया (हाकी), संदीप नरवाल (कबड्डी), हिमानी उत्तम परब (मल्लखंब), अभिषेक वर्मा (निशानेबाजी), अंकिता रैना (टेनिस), दीपक पूनिया (कुश्ती), दिलप्रीत सिंह (हाकी), हरमनप्रीत सिंह (हाकी), रूपिंदर पाल सिंह (हाकी), सुरेंद्र कुमार (हाकी), अमित रोहिदास (हाकी)), बीरेंद्र लाकड़ा (हाकी), सुमित (हाकी), नीलकांत शर्मा (हाकी), हार्दिक सिंह (हाकी), विवेक सागर प्रसाद (हाकी), गुरजंत सिंह (हाकी), मनदीप सिंह (हाकी), शमशेर सिंह (हाकी), ललित कुमार उपाध्याय (हाकी), वरुण कुमार (हाकी), सिमरनजीत सिंह (हाकी), योगेश कथूनिया (पैरा ऐथलेटिक्स), निषाद कुमार (पैरा ऐथलेटिक्स), प्रवीण कुमार (पैरा ऐथलेटिक्स), सुहाश यतिराज (पैरा बैडमिंटन), सिंहराज अधाना (पैरा निशानेबाजी), हरविंदर सिंह (पैरा तीरंदाजी) और शरद कुमार (पैरा ऐथलेटिक्स), भावना पटेल (पैरा टेबल टेनिस).
नियमित श्रेणी में द्रोणाचार्य पुरस्कार
राधाकृष्णन नायर, संध्या गुरुंग, प्रीतम सिवाच, जय प्रकाश नौटियाल और सुब्रमण्यम रमन।
लाइफ-टाइम श्रेणी में द्रोणाचार्य पुरस्कार
टी. पी. औसेफ, सरकार तलवार, सरपाल सिंह, आशान कुमार और तपन कुमार पाणिग्रही।
लाइफटाइम अचीवमेंट (ध्यानचंद पुरस्कार)
लेख केसी, अभिजीत कुंटे, दविंदर सिंह गरचा, विकास कुमार और सज्जन सिंह।
मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्राफी
पंजाब विश्वविद्यालय (चंडीगढ़)