महाराष्ट्र में सोमवार से लागू होगा अनलॉक. राज्य सरकार ने बनाया नया 5 लेवल अनलॉक प्लान. राज्य सरकार ने शुक्रवार को राज्य को फिर से खोलने के लिए पांच-स्तरीय अनलॉक योजना जारी की थी। इसे अब सोमवार से लागू कर दिया जाएगा। जिलों में कोविड-19 की गंभीरता के स्तर के अनुसार छूट की सीमा तय की गई है।
कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के आपदा प्रबंधन प्रबंधन मंत्री विजय वडेट्टीवार ने मीडिया के समक्ष सरकार का एक प्लान रखा था यह प्लान काफी हद तक वैसा ही है। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य को अनलॉक करने के लिए सभी शहरों को अलग-अलग लेवल में विभाजित किया है। इन शहरों में कोरोना मरीजों की संख्या, अस्पतालों में बेड की संख्या, ऑक्सीजन बेड, वेंटिलेटर और अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों की संख्या के आधार पर वर्गीकरण किया गया है।
जो संभावनाएं जताई जा रही हैं उसके मुताबिक मुंबई लोकल आम यात्रियों के लिए खुलने नहीं जा रही है. मुंबई लोकल में महिलाओं को यात्रा करने की इजाजत होगी और आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को इजाजत होगी. आज मुंबई के अनलॉक की नियमावली शाम को अलग से आएगी.
–लेवल1– ऐसा शहर जहां पॉजिटिविटी रेट 5% से कम है और ऑक्सिजन बेड 25% से कम भरे हैं। उनमें अहमदनगर,भंडारा,बुलढाणा,चंद्रपुर,धुले,गोंदिया जलगांव,जालना,लातूर,नागपुर,नांदेड़,ठाणे, वर्धा हैं।
–लेवल2– ऐसा शहर जहां पॉजिटिविटी रेट 5% है और ऑक्सिजन बेड 25% से 40% तक भरे हैं। उनमें औरंगाबाद,गढ़चिरौली,हिंगोली,मुंबई शहर,मुंबई उपनगर,नदुरबार,नासिक,उस्मानाबाद,पालघर,परभणी हैं।
–लेवल3– ऐसा शहर जहां पॉजिटिविटी रेट 5% से 10% तक है और ऑक्सिजन बेड 40% से ज्यादा भरे हैं। अकोला, अमरावती,बीड,पुणे,वाशिम यवतमाल हैं।
–लेवल4– ऐसा जिला जहां पॉजिटिविटी रेट 10% से 20% तक है और ऑक्सिजन बेड 60% तक भरे हैं। रायगड,रत्नागिरी,सांगली, सिंधुदुर्ग हैं।
–लेवल5– ऐसा शहर जहां पॉजिटिविटी रेट 20% से अधिक है और 75% से अधिक ऑक्सिजन बेड भरे है. कोल्हापुर, ऐसे जिले रेड जोन में हैं. यहां कड़े प्रतिबंध अभी लागू रहने वाले हैं.
पहले चरण में जो जिले शामिल हैं उनमें सोमवार (7 जून) से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होगी. जिन जिलों से इसकी शुरुआत हो रही है वहां अब दुकानें, होटल, सिनेमाहॉल, सभी तरह के परिवहन शुरू हो जाएंगे. सार्वजनिक मैदान खुलेंगे, वाकिंग और साइकलिंग को इजाजत दी गई है।सरकारी कार्यालय 100% क्षमता के साथ खुलेंगे. शादी समारोह , अंतिम संस्कार इस पर किसी भी प्रकार के प्रतिबंध नही रहेंगे। जिम,सलून,स्पा ब्यूटी पार्लर को इजाजत दी गयी है। यहां लॉकडाउन का कोई नियम नहीं रहेगा।
दूसरे चरण में आने वाले जिलों में 50 प्रतिशत चीजें अनलॉक हो जाएंगी. लेवल 2 वाले शहरों में सभी दुकाने शुरू रहेंगी,मॉल, थिएटर्स,रेस्टोरेंट मल्टीप्लेक्स,नाट्यगृह, 50% क्षमता से खुले रहेंगे।लोकल ट्रेन की सेवा सिर्फ अति आवश्यक सेवा से जुड़े लोगों के लिए। सरकारी कार्यालय 100% क्षमता से खुलेंगे,सार्वजनिक मैदान खुले रहेंगे,वाकिंग और साइकलिंग को इजाजत रहेगी। शूटिंग के लिए इजाजत,शादी समारोह के लिए हॉल की क्षमता से 50% अथवा 100 लोगो को इजाजत रहेगी। जिम सलून, स्पा ब्यूटी पार्लर 50% क्षमता के साथ खोले जा सकेंगे। सार्वजनिक ट्रांसपोर्टेशन 100%,खोले जा सकेंगे।
तीसरे चरण में अत्यावश्यक सेवाओ से जुड़ी दुकानें शाम 4 बजे तक खुली रहेंगी। बाकी दुकानें सोमवार से शुक्रवार 4 बजे तक खुली रहेंगी। यह दुकानें शनिवार और रविवार बंद रहेंगी। मॉल-थिएटर बंद रहेंगे। हालांकि, रेस्टोरेंट को 50 फीसदी क्षमता के साथ शाम 4 बजे तक ही चलाया जा सकेगा। निजी दफ्तरों को 50 फीसदी क्षमता के साथ 4 बजे तक ही खोलने की परमिशन दी जाएगी। वहीं शादी समारोह में सिर्फ 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे। साथ ही अंतिम संस्कार में 20 लोगों को शामिल होने की मंजूरी होगी। कंस्ट्रक्शन का काम चालू रहेगा, मगर मजदूरों को साइट पर ही रहना होगा या चार बजे तक चले जाना होगा।
चौथे चरण में अत्यावश्यक सेवाओ से जुड़ी दुकानें शाम 4 बजे तक खुली रहेंगी। अत्यावश्यक सेवाओं के अलावा अन्य दुकानें बंद रहेंगी। दुकानें, मॉल ,थियेटर सब कुछ बंद रहेंगा। रेस्टोरेंट से पिकअप या होम डिलीवरी हो सकती है। प्राइवेट दफ्तर नहीं खुलेंगे। सरकाकरी दफ्तर भी 25 फीसदी की क्षमता से ही खुलेंगे। लेवल चार वाले जगहों पर शादी समारोह में 25 लोग ही शामिल हो सकेंगे, वहीं अंतिम संस्कार में 20 लोगों को ही इजाजत दी जाएगी।
पांचवे चरण में अत्यावश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानें सोमवार से शुक्रवार शाम 4 बजे तक खुली रहेंगी। वीकेंड पर मेडिकल के अलावा बाकी दुकाने बंद रहेंगी।इस लेवल में कंप्लीट लॉकडाउन जैसे ही हालात रहेंगे। रेस्टोरेंट से सिर्फ डिलीवरी हो सकती है। इसमें मॉल, शॉपिंग सेंटर से लेकर जिम वगैरह सभी बंद रहेंगे।