कोरोना काल में चल रहे है 206 बोगस स्कूल
मनपा ने दिए बंद तुरंत करने का आदेश
मुंबई। बिना अनुमति के शहर में चलने वाले स्कूलों पर मनपा ने नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी है. कोरोना काल में कई स्कूल बिना अनुमति धड़ल्ले से शुरू है। यह स्कूल बच्चो को ऑनलाइन शिक्षा देने का काम अवैध रूप से कर रहे है। मनपा ने अवैध रूप से चलने वाले स्कूलों को नोटिस भेज कर उन्हें बंद करने का निर्देश दिया है। अवैध रूप से चल रहे स्कूलों में अधिकांश अंग्रेजी माध्यम के स्कूल है। ऑनलाइन चल रहे स्कूलों में बच्चों की फीस को लेकर अभिभावकों की शिकायत भी आने लगी है।
उल्लेखनीय है कि बच्चों की पढ़ाई के लिए अपनी गाढ़ी कमाई का पैसा ऐसे स्कूल को फीस के रूप में दे देते है जो कि बाद में पछतावा करने पर मजबूर करता है। कोरोना काल मे जहां एक ओर घर चलाना मुश्किल हो रहा है उसी में अपने बच्चों को शिक्षा देना मजबूरी है। कोरोना काल मे भी मुंबई में 206 अवैध रूप से स्कूल चल रहे है जिनमें 162 स्कूल अंग्रेजी माध्यम के है। मनपा हर साल अवैध रूप चल रहे स्कूलों को नोटिस देकर अपना हाथ झटक लेती है। आरोप है कि अधिकारी अवैध रूप से चल रहे स्कूलों से लेनदेन कर कठोर कार्रवाई करने से छोड़ देते है. मुंबई में 2018-19 में अवैध रूप से चल रहे 231 स्कूलों को नोटिस दी गई थी जबकि 2019-20 में अवैध स्कूलो की संख्या में कुछ कमी आई और अवैध स्कूलों की संख्या 211 रह गई है. मनपा ने इन्हें भी नोटिस जारी किया है।अब 2020-21 में भी कुल 206 अवैध स्कूल चल रहे है।
अंग्रेजी माध्यम के है सबसे अधिक स्कूल
मुंबई में चल रहे 206 अवैध स्कूलो में 162 स्कूल अंग्रेजी माध्यम के है जबकि उर्दू के 16 हिंदी के 15 और मराठी के 13 स्कूल है। यह सभी स्कूल अधिकांश रूप से झोपड़पट्टी इलाकों में है। गोवंडी में 67 मालाड के मालवणी में 18, विक्रोली भांडुप में 15, एंटोप हिल सायन कोलीवाड़ा में 14, कुर्ला में 12 और कांदीवली में 12 अवैध स्कूल चल रहे है।