मुम्बई। फिल्मोरा मीडिया एंड इंटरटेनमेंट द्वारा ओशिवारा, अंधेरी पश्चिम मुम्बई में दादासाहेब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवार्ड 2021 का शानदार आयोजन किया गया। उसी अवसर पर अभिनेत्री रिद्धिमा तिवारी को उपरोक्त अवार्ड से सम्मानित किया गया।
साथ ही महाराष्ट्र राज्य के मंत्री व फिल्मसिटी के उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र, धड़क कामगार सुप्रीमो अभिजीत राणे, गायक अमन त्रिखा, संगीतकार दिलीप सेन, अभिनेत्री श्वेता सिन्हा, अंजली पांडे, पायल सिंह, संदीप सोपारकर सहित ज़फर पीरज़ादा, मीडियाकर्मी शैलेश पटेल, प्रिया सिंह और सोहेल फिदाई जैसे कई विशिष्ट लोगों को बॉलीवुड और सामाजिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों के आधार पर सम्मानित किया गया।
आपको बता दें कि रिद्धिमा तिवारी ने ‘रिश्तों से बड़ी प्रथा, दो दिल एक जान, ससुराल गेंदा फूल, दोस्ती यारियां मनमर्जियाँ, ग़ुलाम, दिव्य दृष्टि’ जैसी अनेक टीवी शो के अलावा विद्या बालन के साथ ‘बेगम जान’ में अभिनय किया है। यूपी की रिद्धिमा ने सोफिया कॉलेज मुम्बई से इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन की है।
आयोजक अखिलेश सिंह ने कहा कि इस अवार्ड शो का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण से प्रेरित है। बॉलीवुड के अलावा सामाजिक क्षेत्र में महिलाओं की अभूतपूर्व कार्य और उनके हौसले को देखते को देखते हुए मैंने यह कदम उठाया है। इन्हें सम्मानित कर मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ.
- संतोष साहू