मुंबई : रविवार को मुंबई के माहिम बिच पर सफाई अभियान चलाया गया, इस अभियान में करीब 15 स्वयंसेवक शामिल हुए और बिच से कूड़े कचरे हटाए। सफाई अभियान का कार्यक्रम माहिम बिच कमिटी और सेंट माइकल चर्च सेल द्वारा रखा गया था। इस दौरान संस्था से जुड़े वालंटियर्स ने लोगों से समुद्र के किनारे गंदगी न फैलाने की अपील की। आपको बता दें कि यह संस्था मुंबई के अलग अलग बिचों पर सफाई अभियान का कार्यक्रम आए दिन आयोजित करती है।