जनवरी में ओएनजीसी करेगा समुद्री सर्वेक्षण
भूवैज्ञानिक अध्ययन के कारण मछुआरों को परेशानी
पालघर। तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग (ओएनजीसी) अगले साल जनवरी में समुद्री सर्वेक्षण करने जा रहा है. इससे इस क्षेत्र में मछली पकड़ने वाले मछुआरों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पालघर जिले के विभिन्न समुद्र तटीय क्षेत्र में ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी) द्वारा भूकंपीय सर्वेक्षण जनवरी के पहले सप्ताह से समुद्र में शुरू होगा।
गौरतलब हो कि ओएनजीसी द्वारा पालघर जिले के समुद्र तट से लगभग 15 किमी दूर समुद्र में तेल और प्राकृतिक गैस का सर्वेक्षण किया जा रहा है जिसके चलते इस क्षेत्र में मछुआरों को मछली पकड़ने पर रोक रहेगा। सर्वे की शुरुआत वसई के सतपति समुद्र तट से होगी।
मछुआरों के साथ अन्याय
नियमों के अनुसार तेल और प्राकृतिक गैस बोर्ड को सर्वेक्षण से पहले मछुआरों के प्रतिनिधियों और मत्स्य आयुक्त से मिलकर एक समिति से परामर्श करना होता है। इससे मछुआरों को पता चलता है कि सर्वेक्षण कब और कैसे किया जाएगा। सर्वेक्षण से कुछ दिन पहले यह घोषणा करके बोर्ड पर मछुआरों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया जा रहा है।