नालासोपारा:- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोरोना योद्धा के रूप में लोगों कि सेवा कर रहे डॉक्टर, एम्बुलेंस कर्मचारियों, पत्रकार, गैस आपूर्ति कर्मचारियों का सम्मान वसई विरार भाजपा महिला मोर्चा की ओर से किया गया. यह आयोजन नालासोपारा पूर्व के अल्कापुरी अभी मार्केट के समीप स्थित एकवीरा पार्टी हॉल में शनिवार की शाम 5 बजे आयोजित हुआ. कार्यक्रम का शुभारम्भ दीपप्रज्ज्वलन से हुआ. इस दौरान अतिथि के रूप में उपस्थित वसई विरार भाजपा अध्यक्ष राजन नाईक द्वारा सभी कोरोना योद्धाओं को शॉल, नारियल, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए उन्हें धन्यवाद संग शुभकामनाएं दी गई.
महामारी को देखते हुए मात्र 50 लोगों की उपस्थित में नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन भाजपा वसई विरार शहर अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रज्ञा कमलाकर पाटिल के नेतृत्व में हुआ. इस दौरान मुख्य रूप से जिला मुख्य कोषाध्यक्ष प्रज्ञा कुलकर्णी, हरेंद्र पाटिल, जिला उपाध्यक्ष मनोज बारोट, जिला युवामोर्चा अध्यक्ष अभय कक्कड़, नालासोपारा शहर अध्यक्ष देवराज सिंह सहित कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें.