श्री विक्रम संवत 2077, 05 चैत्र मास शाके 1943, दक्षिणायन उत्तरगोल, चैत्र मास 13 प्रविष्टे, फाल्गुन मास (पूर्णिमांत) शुक्ल पक्ष, शुक्रवासरे, द्वादशी तिथि 08:21 उपरांत त्रयोदशी तिथि, मघा नक्षत्र 21:38 तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, धृति योग 07:44 तक उपरांत शूल योग 28:52 तदोपरांत गण्ड योग, बालव करण 08:21 तक उपरांत कौलव करण 19:21 तदोपरांत तैतुल करण, सूर्योदय लग्न मीन 11°28′, चंद्रमा सिंह राशि में अहोरात्र, सूर्य नक्षत्र – उत्तराभाद्रपद , मानक समय- नवी मुंबई।
सूर्योदय :06:38:06
सूर्यास्त :18:49:10
चंद्रोदय : 16:33:52
चंद्रास्त : 29:37:58
राहुकाल : 11:12 – 12:44 तक।
अभिजीत : 12:20 – 13:08 तक।
राशिफल
मेष: (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ)
स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, मित्रों के सहयोग से लाभ होगा, प्रेम सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी, कामकाज में समय व्यतीत होगा।
वृषभ: (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो)
सेहत का ध्यान रखें, भोजन को व्यवस्थित करें, शत्रु पराजित होंगे, प्रियजनों से मुलाकात होगी।
मिथुन: (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
पराक्रम में वृद्धि होगी, व्यवसाय में खूब लाभ होगा, मित्रों का सहयोग करेंगे, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
कर्क: ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
रुका हुआ धन मिलेगा, यात्राओं से लाभ होगा, खर्चे को नियंत्रित करें, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
सिंह: ( मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
व्यवसाय में लाभ होगा, शत्रु पराजित होंगे, मानसिक शांति का अनुभव करेंगे, वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।
कन्या: ( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
स्वास्थ्य नरम रहेगा, किसी कार्य को लेकर मन बैचैन हो सकता है, व्यवसाय मंदा रहेगा, परिवार का सहयोग मिलेगा।
तुला: ( रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
खुद को मजबूत बनाने में सक्षम होंगे, दिमागी कसरत खूब करेंगे, आय में वृद्धि होगी, शत्रु मित्रवत व्यवहार करेंगे।
वृश्चिक: (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, व्यवसाय में परिश्रम द्वारा लाभ मिलेगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा, यात्राएं लाभदायक सिद्ध होंगी।
धनु: ( ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे)
व्यवसाय में लाभ होगा, व्यवसाय के सभी अवरोध नष्ट होंगे, प्रियजनों का सहयोग मिलेगा, बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा।
मकर: ( भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, अनावश्य धन खर्च हो सकता है, व्यवसाय सामान्य रहेगा, बड़ों की सेवा करें।
कुंभ: ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, प्रियजनों का सहयोग करेंगे, परिवार में आनंद रहेगा, नीद पूरी लें।
मीन: ( दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
यात्राओं में सावधानी बरतें, सेहत का ध्यान रखें, शत्रु नुकसान पहुंचने का प्रयास करेंगे, व्यक्तिगत जानकारी किसी से भी साझा ना करें।