इन दिनों देश भर में नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। इस शुभ अवसर पर मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इस बीच बड़े पैमाने पर भक्त माता को प्रसन्न करने के लिए उनकी श्रद्धा पूर्वक पूजा अर्चना करते हैं। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि में अगर विशेष ढंग से पूजा की जाए, तो भक्तों पर माता की कृपा दृष्टि सदा बनी रहती है। उनके बिगड़े हुए काम बन जाते हैं। आर्थिक मोर्चों पर भी उनको काफी लाभ हासिल होता है। मान्यता है कि नवरात्रि के समय माता स्वयं पृथ्वी पर आती हैं और अपने भक्तों के दुखों को दूर करती हैं। इस वजह से भक्त माता के 9 रूपों की विशेष रूप से पूजा करते हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक अगर आप अपनी राशि के अनुसार मां दुर्गा को फूल अर्पित करते हैं, तो वो काफी प्रसन्न हो जाती हैं और आपकी मनचाही मुराद पूरी होने लगती है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं किस राशि के लोगों को कौन सा फूल चढ़ाने चाहिए अपनी राशि के अनुसार मां दुर्गा को फूल अर्पित करते हैं, तो वो काफी प्रसन्न हो जाती हैं और आपकी मनचाही मुराद पूरी होने लगती है।
-: यह राशिफल वालें यह फुल जरूर चढ़ाएं
• कन्या राशि : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवरात्र के इस पावन अवसर पर कन्या राशि के जातकों को गेंदा, गुड़हल और गुलाब के फूलों को चढ़ाना चाहिए। इससे मां प्रसन्न होकर भक्त की सभी मनोकामनाओं को पूरी करती हैं।
• तुला राशि : तुला राशि को इस नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को सफेद रंग का फूल चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा वो मां दुर्गा के समक्ष सफेद कमल, कनेरस बेला या केवड़ा का फूल भी चढ़ा सकते हैं।
• वृश्चिक राशि : अगर आप वृश्चिक राशि से हैं तो मां की पूजा करने के दौरान माता के समक्ष लाल रंग का फूल जरूर चढ़ाना चाहिए।
• धनु राशि : वालें को अपने जीवन में सुख-समृद्धि को पाने के लिए मां की पुजा के दौरान पीले रंग का फूल चढ़ा सकते हैं।
• मकर राशि : हर कोई इस नवरात्रि मां को खुश करने के लिए अपने तरह से पुजा कर रहें हैं, लेकिन मकर राशि के लोग नीले रंग का फूल माता को अर्पित कर सकते हैं। इसे करने से उनके सभी दुख दूर हो जाते हैं।
• कुंभ राशि : कुंभ राशि वालें को मां की पुजा के दौरान लोगों मां दुर्गा के समक्ष नीले रंग का फूल चढ़ाना चाहिए।
• मीन राशि : मीन राशि के लोगों को पीले रंग का फूल चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के रोग और दोष सब कुछ मिट जाते हैं।
• मेष राशि: यह राशि अपने जीवन काफी खास माना जाता हैं अगर आप इस नवरात्रि मां को खुश करने के लिए मां के समक्ष लाल रंग के फूल को चढ़ाना चाहिए। इसे काफी शुभ माना गया है।
• वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों को मां दुर्गा को सफेद रंग का फूल चढ़ाना चाहिए। इससे वे काफी खुश हो जाती हैं। इसके अलावा वृषभ राशि के लोग बेला, हरश्रृंगार और सफेद गुड़हल का भी फूल चढ़ा सकते हैं।
मिथुन राशि : मिथुन राशि इस राशि से संबंधित जातक लोग नवरात्रि के पुजा के दौरान मां को अगर पीले कनेर या गेंदा का फूल चढ़ाते हैं, तो मां दुर्गा उनसे काफी प्रसन्न हो जाती हैं और उनके ऊपर एक विशेष कृपा दृष्टि बनाकर रखती हैं।
• कर्क राशि : कर्क राशि वालें इस दुर्गा पूजा के दौरान मां को खुश करने के लिए को नवरात्रि में सफेद या गुलाबी रंग के फूलों को चढ़ाना चाहिए।
• सिंह राशि : सिंह राशि वालों को इस नवरात्रि अगर आप मां को ख़ुश कर अपने जीवन सुख समृद्धि इब पूजा के दौरान लोग माता को गुलाब या कनेर का फूल चढ़ा सकते हैं। इससे मां की विशेष कृपा दृष्टि उनके ऊपर रहती है।