दिनांक 28 सितम्बर 2020
आज का पंचांग
श्री विक्रम संवत 2077, शक 1942, दक्षिणायन उत्तरगोल, 06 आश्विन मास 13 प्रविष्टे, 10 सफर हिजरी 1442, अधिक आश्विन मास(पूर्णिमांत) शुक्ल पक्ष, चन्द्रवासरे, द्वादशी तिथि 20:58 तक उपरांत त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र 22:37 तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र, धृति योग 19:13 तक उपरांत शूल योग, बव करण 08:19 तक उपरांत बालव करण, सूर्योदय लग्न कन्या 11°13′ , चंद्रमा मकर राशि में 09:40 तक उपरांत कुंभ राशि में, सूर्य नक्षत्र हस्त।
सूर्योदय : 06:05:03
सूर्यास्त : 18:02:51
चंद्रोदय : 16:14:40
चंद्रास्त : 27:46:20
राहुकाल : 07:35 से 09:05 तक।
अभिजीत : 11:40 से 12:28 तक।
आज : पंचक प्रारम्भ 09:40 से।
राशिफल
मेष: (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ)
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, खरीदारी में सावधानी बरतें, जीवनसाथी का स्वास्थ्य नरम रहने की संभावना है, देर रात तक जागरण ना करें।
वृषभ: (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो)
स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें, जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, यदि किसी से पैसे उधार लिए हों तो उसका लौटा दें, व्यवसाय मंदा रहेगा।
मिथुन: (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, यात्राओं से लाभ होगा, मित्रों का सहयोग करेंगे, योग व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें।
कर्क: ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
स्वास्थ्य का ध्यान दें, परिवारिक मतभेद का सामना करना पड़ सकता है, वाद विवाद से बचने का प्रयास करें, व्यवसाय सामान्य रहेगा।
सिंह: ( मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
स्वास्थ्य प्रतिकूल हो सकता है, मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है, धन लाभ होगा, प्रियजनों से बहस हो सकती है।
कन्या: ( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
स्वास्थ्य में सुधार होगा, व्यवसाय में लाभ होगा, परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा, प्रेम सम्बन्धों में प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा।
तुला: ( रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आध्यात्मिक क्षेत्र में उत्थान होगा, मानसिक शांति का अनुभव करेंगे, व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी, शत्रु भयभीत रहेंगे।
वृश्चिक: (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
स्वास्थ्य उत्तम रहेगा परंतु अधिक श्रम से बचें, धन लाभ होगा, परिवार में आनंद रहेगा, जीवनसाथी से मतभेद संभव है, गुस्से पर नियंत्रण रखें।
धनु: ( ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे)
आय-व्यय समान रहेगा, परिवार का सहयोग मिलेगा, जीवनसाथी के प्रति प्रेम बढ़ेगा, बाहर के भोजन का परहेज करें।
मकर: ( भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
कार्यक्षेत्र में अधिक श्रम करना पड़ सकता है, स्वास्थ्य नरम रहेगा, खर्चे अधिक हो सकते हैं, आलस्य का त्याग करें।
कुंभ: ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
चारो तरफ से खुशियां आएंगी, आत्मबल मजबूत होगा, प्रियजनों से मुलाकात होगी, वाणी पर नियंत्रण रखें।
मीन: ( दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, धन लाभ होगा, प्रियजनों का सहयोग मिलेगा, बुरी आदतों का त्याग करें।