poll results 2020: जानिए कौन आगे, कौन पीछे
देश के 10 राज्यों में 3 और 7 नवंबर को उपुचनाव हुए थे अब इन 30 सीटों के नतीजे (latest update by poll results) आ रहे हैं। मंगलवार सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो गई है।
अहमदाबाद
हाल ही में देश के 10 राज्यों में हुए उपचुनावों के नतीजे आज आने हैं। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। इनमें गुजरात में की 8 सीट, उत्तर प्रदेश की 7 सीट, झारखंड की 2 सीट, कर्नाटक की 2 सीट, मणिपुर की 4 सीट, नगालैंड की 2 सीट, ओडिशा की 2 सीट, तेलंगाना की 1 सीट, हरियाणा की 1 सीट पर चुनाव हुए थे।
विधानसभा सीटें कौन आगे कौन पीछे
अबडासा (गुजरात) प्रद्युम्न सिंह महीपत सिंह जडेजा (बीजेपी) डॉ शांतिलाल सेनघनी (कांग्रेस)
लींबड़ी (गुजरात) किरीट सिंह जीतूभाई राणा (बीजेपी) चेतनभाई रमकूभाई (कांग्रेस)
मोरबी (गुजरात) ब्रजेश मेरजा (बीजेपी) जयंतीलाल जेराभाई पटेल (कांग्रेस)
धारी (गुजरात) जेवी काकड़िया (बीजेपी) सुरेश मनुभाई कोटड़िया (कांग्रेस)
गढ़ड़ा (गुजरात) आत्मराम माकनभाई परमार (बीजेपी) मोहनभाई शंकरभाई सोलंकी (कांग्रेस)
करजान (गुजरात) अक्षयकुमार ईश्वरभाई पटेल (बीजेपी) कृष्णसिंह ईश्वरभाई जड़ेजा (कांग्रेस)
डांग (गुजरात) विजयभाई रमेशभाई पटेल (बीजेपी) सूर्यकांतभाई रतनभाई गवित (कांग्रेस)
कपराडा (गुजरात) जीतूभाई हरजीभाई चौधरी (बीजेपी) बाबूभाई जिवलाभाई पटेल (कांग्रेस)
घाटमपुर (यूपी) उपेंद्र नाथ पासवान (बीजेपी) कुलदीप शंखवार (बीएसपी)
मल्हनी (यूपी) धनंजय सिंह (स्वतंत्र उम्मीदवार) लकी यादव (समाजवादी पार्टी)
बुलंदशहर सदर (यूपी) ऊषा सिरोही (बीजेपी) मोहम्मद यूनुस (बीएसपी)
टूंडला (यूपी) प्रेमपाल सिंह धनगर (बीजेपी) संजीव कुमार चाक (बीएसपी)
देवरिया सदर (यूपी) डॉ सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी (बीजेपी) ब्रह्मशंकर त्रिपाठी (समाजवादी पार्टी)
बांगरमऊ (यूपी) श्रीकांत कटियार (बीजेपी) सुरेश कुमार पाल (समाजवादी पार्टी)
नौगावां सादात (यूपी) जावेद अब्बास (समाजवादी पार्टी) संगीता चौहान (बीजेपी)
दुमका (झारखंड) दुमका से लुइस मरांडी (बीजेपी) बसंत सोरेन (जेएमएम)
बेरमो (झारखंड) कुमार जयमंगल (कांग्रेस) योगेश्वर महतो (बीजेपी)
सीरा (कर्नाटक) डॉ सीएम राजेश गौडा (बीजेपी) टीबी जयचंद्र (कांग्रेस)
राजराजेश्वरी नगर (कर्नाटक) मुनीरत्ना (बीजेपी) कुसुमा एच (कांग्रेस)
डुब्ब्क (तेलंगाना) माधवनेनी रघुनंदन राव (बीजेपी) सोलीपेटा सुजाता (तेलंगाना राष्ट्र समिति)
सदर्न अंगामी (नगालैंड) एसपी जाशुमो (स्वतंत्र उम्मीदवार) मेदो योखा (एनडीपीपी)
पुंग्रो किफिरे (नगालैंड) टीवाई संगतम (स्वतंत्र उम्मीदवार) एसके यिमचुंगर (स्वतंत्र उम्मीदवार)
लिलोंग (मणिपुर) वाई अंतस खान (स्वतंत्र उम्मीदवार) मोहम्मद अब्दुल नासिर (स्वतंत्र उम्मीदवार)
वांगजिंग तेंठा (मणिपुर) पीबी सिंह (बीजेपी) एमएच सिंह (कांग्रेस)
सैतू (मणिपुर) नगामथंग हाओकिप (बीजेपी) लमतिनथंग हाओकिप (कांग्रेस)
वांगोई (मणिपुर) ओईनाम लुखोई सिंह (बीजेपी) केएल सिंह (एनपीपी)
बरोदा (हरियाणा) इंदु राज (कांग्रेस) योगेश्वर दत्त (बीजेपी)
बालासोर (ओडिशा स्वरूप कुमार दास (बीजेडी) मानस कुमार दत्त (बीजेपी)
तिरटोल (ओडिशा) बिजय शंकर दास (बीजेडी) राजकिशोर बेहरा (बीजेपी)
मरवाही (छत्तीसगढ़ ) डॉ केके ध्रुव (कांग्रेस) डॉ गंभीर सिंह (बीजेपी)
गुजरात की जिन 8 सीटों पर उपचुनाव हुए थे वे थीं: अबडासा, लींबड़ी, मोरबी, धारी, गढ़ड़ा, करजान, डांग, कपराडा। गुजरात की ये आठ सीटें कांग्रेस के विधायकों के इस्तीफे की वजह से खाली हुई थीं। इन विधायकों ने जून में बीजेपी जॉइन कर ली थी। जानकारों का कहना है कि कांग्रेस के लिए इन सभी सीटों को वापस पाना बड़ी चुनौती होगा। कम से कम छह या सात सीटों पर बीजेपी को जीत मिल सकती है
यूपी में घाटमपुर, मल्हनी, बुलंदशहर सदर, टूंडला, देवरिया सदर, बांगरमऊ, नौगावां सादात सीटों पर उपचुनाव हुआ था। झारखंड में दो सीट: दुमका और बेरमो पर उपचुनाव कराया गया था। कर्नाटक की सीरा, राजराजेश्वरीनगर सीटों पर उपचुनाव हुए थे। ओडिशा में बालासोर, तिरटोल सीटों पर आज मतगणना हो रही है। तेलंगाना में डुब्ब्क सीट पर उपचुनाव हुए थे। हरियाणा में बरोदा सीट पर उपचुनाव हुआ था। छत्तीसगढ़ की मरवाही सीट पर उपचुनाव हुआ था।
इसी तरह, नगालैंड में सदर्न अंगामी और पुंग्रो किफिरे सीटों पर वोट पड़े थे। वहीं मणिपुर की चार सीटों: लिलोंग, वांगजिंग तेंठा, सैतू और वांगोई सीटों पर उपचुनाव हुए थे। इन सभी जगह मतगणना का काम शुरू हो गया है।