चांदीवली कांग्रेस तालुका ब्लॉक नंबर 162 द्वारा जरीमरी में लखीमपुरी हत्याकांड के खिलाफ आंदोलन किया गया।
महाराष्ट्र कांग्रेस पार्टी के कार्याध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मोहम्मद आरिफ़ नसीम खान के मार्गदर्शन में ब्लॉक नंबर 162 के अध्यक्ष मोहम्मद सईद खान ने आंदोलन किया। इस आंदोलन का नेतृत्व मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष शरीफ खान ने किया। इस मौके सईद खान,रिजवान हैदर, अरुण कुमार, माया खोत, शहजादे शेखू, मुर्तुजा अंसारी, इस्माइल पठान, शमीम शेख, पप्पू सिंह, आनंद उदुगड़े, अरुण जाधव, कैलास विश्वकर्मा, असीम सय्यद, शहनवाज जावेद चौधरी, राजू शकील, सरफराज शेख उपस्थित थे।