यूं तो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने डिकॉक और सूर्यकुमार यादव की शानदार बल्लेबाजी से जीत का दरवाजा खोल दिया था मगर हार्दिक पंड्या से उम्मीदे तो रहती ही है कि उनके बल्ले से आतिशबाजी हो। आज वैसे भी उनका जन्मदिन था तो लग रहा था कि वो शानदार खेलेंगे मगर सिर्फ दो गेंदो पर ही वो जैसे आए थे वैसे लौट गए। जीरो पर आउट होने उनके जन्मदिन का एक बुरा स्वप्न बन गया। खैर। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से आज शिखर धवन ने खुलकर बल्लेबाजी की। 1 छक्का 6 चौके जड़ कर उन्होंने 62 रन बनाए और नाबाद रहे। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 42 रन की पारी खेली। बाकी सारे बल्लेबाजों ने टीम का साथ नहीं दिया और दिल्ली केवल 162 रन बना पाई। मुम्बई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा 5 रन बनाकर चलते बने। अभी दिल्ली की ये ख़ुशी ही थी कि क्रीज पर जम गए डिकॉक और यादव। दोनों ने 53 – 53 रन बनाए और अपनी टीम को जीत की चौखट पर खड़ा कर दिया। किशन 28 रन पर आउट हो गए। खेल अभी मुम्बई के कब्जे में था क्योंकि पोलार्ड क्रीज पर थे। हार्दिक के भाई कुणाल उनका साथ देने के लिए। मतलब अंतिम 12 गेंदो में 10 रन बनाने थे। और ये कोई मुश्किल नहीं था। रबाडा ने 2 ,अक्षर पटेल, अश्विन और स्टोनिस ने 1-1विकेट लिए। बाजी मुम्बई ने जीती। 19.4 ओवरों में 5 विकेट से दिल्ली को हराया।