राहुल गांधी सत्य के साथ हर कांग्रेसी उनके साथ खड़ा : मोहन मरकाम
रायपुर, 24 मार्च । केंद्र सरकार की देश विरोधी नीति के खिलाफ कांग्रेस ने शुक्रवार को गांधी मैदान में धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। इस धरना में मुख्यमंत्री भूपेश और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भी शामिल हुये।
मुख्यमंत्री भूपेश ने केन्द्र सरकार की तुलना अंग्रेजों से करते हुए कहा कि हम कांग्रेसी हैं, गोरों से नहीं डरे तो काले अंग्रेजों से क्या डरेंगे? ऐतिहासिक गांधी मैदान में केन्द्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए हम यहां हैं। देश में जो हालात है, उसे आप सब समझ रहे हैं। राहुल गांधी की पदयात्रा समाप्त हुई और लोकसभा में प्रतिरोध जारी है। ऐसा पहली बार हुआ है कि सत्ता पक्ष लोकसभा नहीं चलने दे रहा है। अडानी के घोटाले पर पर्दा डालने विपक्ष की आवाज को दबाने जा रहा है। सारे विपक्षी दल जेपीसी की मांग कर रहे। सत्तारूढ़ दल हंगामा कर सदन नहीं चलने दे रहा है। राहुल गांधी से मोदी और भाजपा डर रही है उनको राजनीति से बाहर करने का षड़यंत्र रचा जा रहा है। मोदी पिछड़ों की दुहाई देते है जबकि पिछड़ों का शोषण कर रहे है चंद उद्योगपतियों के लिये गरीबों का दमन कर रहे है। राहुल गांधी को घेरने का प्रयास और परेशान करने की कोशिश हो रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने संबोधित करते हुये कहा कि हम सत्य के साथ खड़े है हम राहुल गांधी के साथ खड़े है। राहुल गांधी ने कहा मैं सत्य के साथ खड़ा हूं, सत्य मेरा भगवान है। अंहिसा और सत्य इस देश के मौलिक अधिकारों का हनन करने का प्रयास किया है वह केन्द्र में बैठी केंद्र सरकार ने किया है। हमें लगता है हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने, महात्मा गांधी, प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू और हमारे नेताओं ने हमारा जो संविधान है जो बाबा भीमराव अंबेडकर ने संविधान बनाया था देश के हर नागरिकों को मौलिक अधिकार दिया था, बोलने की आजादी दी थी। केन्द्र के खिलाफ जो बोलते हैं उनको दबाने का प्रयास किया जाता है।
इस कार्यक्रम में धनेन्द्र साहू, अमितेष शुक्ल, विकास उपाध्याय, अनिता शर्मा, रवि घोष, अमरजीत चावला, सुशील आनंद शुक्ला, शैलेश नितिन त्रिवेदी, सुरेन्द्र शर्मा, महेन्द्र छाबड़ा, पंकज शर्मा, सुभाष धुप्पड़, ज्ञानेश शर्मा, सूर्यमणी मिश्रा, अंबिका मरकाम, एजाज ढेबर, प्रमोद दुबे, गिरीश दुबे, उधोराम वर्मा, कन्हैया अग्रवाल, सुबोध हरितवाल, आकाश शर्मा, श्रीकुमार मेनन, सुंदर जोगी, दिलीप चौहान, नवीन चंद्राकर कांग्रेसजन बड़ी संख्या में शामिल हुये।