पलामू, 5 जुलाई । मध्य प्रदेश में आदिवासी युवक के साथ अमानवीय घटना के खिलाफ पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में एवं जिला अध्यक्ष जैश रंजन उर्फ बिट्टू पाठक की अध्यक्षता में बुधवार की शाम स्थानीय छह मुहान पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस जनों ने कहा कि भाजपा सरकार शर्म करो और गद्दी छोड़ो।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा सत्ता के नशे में चूर है। अहंकारी भाजपा कार्यकर्ता द्वारा आदिवासी युवक पर पेशाब करने की घटना ने पूरे देश को शर्मसार किया है। यह घटना भाजपा शासन में आदिवासियों को प्रताड़ित एवं अपमानित करने की चरम सीमा है। उनके झूठे आदिवासी प्रेम का पर्दाफाश करना अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से 20 सूत्री उपाध्यक्ष विमला कुमारी, प्रदेश सचिव लक्ष्मी नारायण तिवारी, शमीम अहमद राइन, ओमप्रकाश अमन, ईश्वरी प्रसाद सिंह, भिकारी राम, हसन जैदी, अरविंद पासवान, अशोक पासवान, विश्राम दुबे, रिजवान खान, नसीम खान, नफीस खान, सिद्धनाथ प्रसाद गुप्ता, नसीम हैदर, जितेंद्र कमलापुरी, विद्याश्री चेरो, मिथिलेश कुमार सिंह समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।