रतलाम, 6 अप्रैल । भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस गुरुवार को पूरे जिले में उत्साह पूर्वक मनाया गया। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने पैलेस रोड़ स्थित जिला कार्यालय पर पार्टी का ध्वज फहराया एवं बाद मे दीवार लेखन का कार्य भी आरंभ किया।
भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यालय मे सुबह 9 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उद्बोधन सुना गया। इसके पूर्व पार्टी नेताओं ने ध्वज वंदन किया इस दौरान जिलाध्यक्ष लुनेरा के साथ महापौर प्रहलाद पटेल जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया सहित मंडल अध्यक्ष व पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिले के सभी मंडलों एवं सभी शक्ति केन्द्रों पर भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुए, इनमे भाजपा के जिला एवं मंडल पदाधिकारी, मोर्चो एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर पर पार्टी का ध्वज फहराया गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, मंडल महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह देवडा, राकेश परमार, गोविंद चौहान , करन वशिष्ठ आदि जिला कार्यालय पर उपस्थित रहे।