मुंबई, 04 अक्टूबर । मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को सूबे के 12 जिलों के संरक्षक मंत्रियों की नियुक्ति की है। पुणे जिले के संरक्षक मंत्री की जिम्मेदारी उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को दी गई है।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुणे जिले के संरक्षक मंत्री पद पर अजित पवार को, अकोला जिले की संरक्षक मंत्री पद पर राधाकृष्ण विखे पाटिल को, सोलापुर और अमरावती जिले के संरक्षक मंत्री पद पर चंद्रकांत दादा पाटिल को नियुक्त किया है। इसी तरह भंडारा जिले में विजयकुमार गावित, बुलढाणा जिले में दिलीप वलसे पाटिल, कोल्हापुर जिले में हसन मुश्रीफ, गोंदिया जिले में धर्म राव बाबा अत्राम, बीड जिले में धनंजय मुंडे, परभणी जिले में संजय बनसोडे, नंदुरबार जिले में अनिल पाटिल और वर्धा जिले में सुधीर मुनगंटीवार को संरक्षक मंत्री बनाया गया है।