मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की युवक की हत्या
मुंबई। गढ़चिरौली जिले के धानोरा तहसील में केहकावाही गांव में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में एक युवक का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। रविवार सुबह युवक बिरसुराम तुलावी का शव गांव के पास पाया गया।
मुरुमगांव पुलिस के अनुसार केहकावाही गांव में बिरसुराम तुलावी सपरिवार रहता था। नक्सलियों ने बिरसुराम को गुरुवार रात को अपहृत कर लिया था। इसके बाद बिरसुराम के घर वाले उसकी तलाश कर रहे थे। रविवार सुबह बिरसुराम का शव गांव के पास खेत में ग्रामीणों ने देखा। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।