नाशिक। यूरोप समेत अन्य देशों में कोरोना के कारण कड़े प्रतिबंध लगाए जाने से अंगूर का निर्यात करने वाले उत्पादक किसान अब मुसीबत में आ गए हैं. प्रतिबंध की वजह से इस सीजन में कुल 93 हजार मीट्रिक टन अंगूर का ही निर्यात हो पाया है।
गौरतलब हो कि नाशिक का अंगूर विश्व के विभिन्न देशों में प्रसिद्ध है. यहां से बड़ी मात्रा में अंगूर का कारोबार होता है. दिसंबर में क्रिसमस से पहले ही अंगूर का निर्यात शुरू होता है. कोरोना के चलते यूरोप इंग्लैंड, दुबई, और अन्य देशों में कड़े प्रतिबंध लगने से लगातार दूसरे साल भी अंगूर निर्यात पर बुरा असर पड़ा है.
अंगूर का निर्यात रुकने से इस साल भी जिले के किसानों पर संकट मंडरा रहा है। एक जनवरी से 30 अप्रैल तक जिले से तकरीबन 93 हजार मीट्रिक टन अंगूर का निर्यात हुआ है। सन 2017-18 में एक लाख 88 हजार 221, 2018-19 में दो लाख 46 हजार 133, 2019-20 में एक लाख 93 हजार 690 मीट्रिक टन अंगूर का निर्यात हुआ था।