राज्य सरकार का स्पष्ट निर्देश था कि किसी भी कीमत पर दोषियों को बख्शा न जाए: उत्तर प्रदेश के एडीजी कानून व्यवस्था
उत्तर प्रदेश के एडीजी कानून व्यवस्था प्रसांत कुमार ने कहा, “राज्य सरकार का स्पष्ट निर्देश था कि किसी भी कीमत पर दोषियों को बख्शा न जाए और पूरे पारदर्शी तरीक से कार्रवाई की जाए।”
उन्होंने कहा, “अब लखीमपुर खीरी में 5-5 के ग्रुप में लोगों को जाने की अनुमति दे दी गई है। राज्य सरकार का उद्देश्य हर हाल में शांति व्यवस्था बनाए रखना है।”
कांग्रेस नेता सचिन पायलट सीतापुर के लिए रवाना
सचिन पायलट ने कहा, “हम कोई क़ानून नहीं तोड़ रहे हैं। हम प्रियंका गांधी और लखीमपुर के किसानों से मिलने जाना चाहते हैं। उन किसानों के परिवार से मिलकर उनके आंसू पोंछना चाहते हैं। इसके लिए हमको बार-बार रोका जा रहा है। मैं अधिकारियों से आग्रेह करता हूं कि हमको जाने दें।”
योगी सरकार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रियंका गांधी और 3 अन्य लोगों को लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत दी
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और तीन अन्य लोगों को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति दे दी है। यूपी सरकार के गृह विभाग ने यह जानकारी दी है।