दिल्ली के बॉर्डर पर एक तरफ किसानों का आंदोलन चल रहा है, वहीं दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। खबरों के अनुसार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शकरपुर में मुठभेड़ के बाद इन्हें गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये सभी इस्लामिक और खालिस्तानी संगठन से जुड़े हुए हैं। फिलहाल, पुलिस थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।
खबरों के मुताबिक 2 पंजाब और 3 कश्मीर के रहने वाले बताए गए हैं। आतंकियों के पास से हथियारों के अलावा दस्तावेज भी मिले हैं। डीसीपी स्पेशल सेल प्रमोद कुशवाहा के मुताबिक दिल्ली के शकरपुर इलाके में मुठभेड़ के बाद 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से 2 पंजाब से हैं और 3 कश्मीर से।इसके साथ ही हथियार बरामद किए गए।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक नार्को टेररिज्म के लिए इस समूह को आईएसआई का समर्थन हासिल था। आतंकी संगठन के नाम की पुष्टि होनी अभी बाकी है।