मुम्बई। अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) ने अपने बचपन की दोस्त, गर्लफ्रैंड फैशन डिजाइनर नताशा दलाल (Natasha Dalal) के साथ जीवन भर का साथ निभाने परिणय सूत्र में बंध गए हैं। शुरू से ही नताशा और वरुण का रिलेशनशिप बी टाउन में चर्चा का विषय रहा। वरुण धवन की कई अभिनेत्रियों के साथ लिंक अप की खबरें आती रही लेकिन अपने प्यार के साथ वरुण धवन जीवनभर का साथ निभाने के लिए सात फेरे ले चुके हैं।
अभिनेता वरुण धवन और उनकी फैशन डिजाइनर गर्लफ्रेंड नताशा दलाल 24 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी में करीबी दोस्त और परिवार शामिल हुआ। शादी का वेन्यू अलीबाग के द मैंशन हाउस रिसॉर्ट में रखा गया था। वरुण धवन की शादी का जश्न अलीबाग में हुआ। शादी में खास तरह के व्यंजनों को परोसा गया है। जानकारी के मुताबिक कॉन्टिनेंटल-पंजाबी व्यंजन को मेन्यू में खास तरजीह दी गई है। शादी के जश्न की कैटरिंग का जिम्मा इंटरकॉन्टिनेंटल होटल ने संभाला है। रिसॉर्ट के बाहर खड़ी मीडिया टीम को भी शादी के लड्डू बांटे गए।
वरुण-नताशा दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते हैं दोनों साथ में पढ़े हैं। दोनों पढ़ाई खत्म होने बाद दोबारा मिले थे और फिर दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। कई सालों तक इस रिश्ते को छुपाने के बाद वरुण ने कुबूल किया था कि वह और नताशा रिश्ते में हैं। शादी को बहुत प्राइवेट रखा गया है। वरुण धवन ने सलमान खान के ‘गाने तैनू ले के मैं जावांगा’ गाने से मंडप में एंट्री लिया।
गायत्री साहू