बॉलीवुड में उत्तर भारत विशेष रूप से पूर्वांचल की कहानियों पर आधारित फ़िल्मों और वेब शोज़ को दर्शकों ने हमेशा पसंद किया हैं, जिसमें गंगाजल, गैंग्स ऑफ वासेपुर, ख़ाकी द बिहार चैप्टर, मिर्जापुर, जहानाबाद, महारानी, सूपर 30 जैसी पूर्वांचल की कहानियां हिट रही हैं। अब जिला नालंदा बिहार शरीफ के युवा लेखक की कहानी पर आधारित फ़िल्म कोट रिलीज़ के लिए तैयार हैं। विवान शाह और संजय मिश्रा स्टारर हिंदी फ़िल्म कोट की रिलीज डेट पोस्टर फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर जारी किया गया। फिल्म देश भर के सिनेमा हॉल में 26 मई को रिलीज होगी।
यह कहानी बिहार के एक छोटे से गांव के लड़के माधो की है, जो सपने देखने वाला है। वह और उसके पिता सूअर पालन करते हैं, जो भारतीय गांव में निम्न श्रेणी का व्यवसाय है। एक दिन कुछ एनआरआई उनके गांव में आते हैं, तो वह उनकी पोशाक (कोट) देखता है। माधो अपने लिए उसी तरह का सूट पाने के लिए कुछ तरकीब लगाता है, लेकिन असफल रहता है। नए नए विचार आते हैं, लेकिन सब विफल हो जाते हैं। इस बीच माधो को एक लड़की से प्यार हो जाता है, क्या माधो के सपने पूरे होंगे, यह देखने के लिए दर्शकों को 26 मई तक इंतज़ार करना पड़ेगा।
निर्माता और लेखक कुमार अभिषेक ने कहा कि यह बिहार के एक युवा के सपनों को पाने के सफ़र की कहानी हैं, जिसे पूरा देश देखना पसंद करेगा।