हरिद्वार, 30 मार्च । प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा ने कहा कि आम आदमी पार्टी मोदी हटाओ देश बचाओ का अभियान पूरे देश में चला रही है। आज से इस कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। यहां यह अभियान अप्रैल माह में चलाएगी।
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आम आदमी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता को अडानी प्रकरण और देश की सर्वोच्च संस्थाओं का किस तरह बेवजह इस्तेमाल कर विपक्षी पार्टियों को खत्म करने का काम किया जा रहा है, जनता को अवगत कराएगी। उन्होंने कहा कि अडानी मुद्दे पर आम आदमी पार्टी मोदी हटाओ देश बचाओ अभियान अप्रैल माह में चलाएगी।
विधानसभा अध्यक्ष अनिल सती ने कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है देश की सर्वोच्च संस्थाएं आज सरकार के इशारे पर काम कर रही हैं। देश चंद उद्योगपतियों के हाथों गिरवी रख दिया है। आम आदमी पार्टी ने गृह मंत्री अमित शाह के हरिद्वार आगमन को चुनावी दौरा बताते हुए प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार बताया।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि भाजपा चुनावी पार्टी है और हर समय चुनाव में केंद्रित रहती है। अमित शाह का हरिद्वार में दौरा भी आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर है। डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। अंकिता हत्याकांड पर भी अमित शाह ने एक शब्द भी नहीं बोला। देवभूमि भ्रष्टाचारियों की स्थली बनकर रह गई है। अडानी प्रकरण पर अमित शाह का एक शब्द ना बोलना जताता है कि अडानी को बचाने के लिए आज पूरी केंद्र सरकार लगी हुई है।