रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक बार फिर आम आदमी को महंगाई का झटका दिया है। आरबीआई ने बुधवार को एक बार फिर रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट या 0.25 फीसदी बढ़ाई है। इसके बाद सभी तरह के लोन महंगे हो जाएंगे। देश में महंगाई काबू में आने के बाद भी आरबीआई ने दरों में बढ़ोतरी का फैसला लिया है।
आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की द्विमासिक बैठक का बुधवार को आखिरी दिन रहा। बैठक के बाद आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ब्याज दरों का ऐलान किया। रेपो रेट में .25 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। यानी जल्दी ही सभी तरह के लोन महंगे हो जाएंगे। इस वृद्धि के बाद रेपो रेट बढ़कर 6.50 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने पॉलिसी की घोषण करते हुए कहा कि महंगाई में नरमी आई है और इसके आउटलुक पर MPC की नजर है। रेपो रेट में बढ़ोतरी का असर होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन की EMI पर पड़ेगा। देश में महंगाई काबू में आने के बाद भी आरबीआई ने दरों में बढ़ोतरी का फैसला लिया है।
RBI गवर्नर शशिकांत दास ने कहा कि रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी हुई, 0.25% बढ़ाकर 6.50% हुआ। उन्होंने कहा कि 2023-24 की चौथी तिमाही में मुद्रास्फीति (inflation) औसतन 5.6% रहने की उम्मीद है। दास ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-2024 में रियल GDP ग्रोथ 6.4% की संभावना है। निर्मला सीतारमण के 1 फरवरी को बजट पेश करने के बाद MPC की यह पहली बैठक थी। पहले बता दें कि मॉनेटरी पॉलिसी की मीटिंग हर दो महीने में होती है।
इससे पहले दिसंबर, 2022 में हुई MPC बैठक में ब्याज दरों को 5.90% से बढ़कर 6.25% किया गया था। इस तरह बीते साल से अब तक छह बार रेपो रेट में इजाफा हो चुका है। MPC की बैठक में मौजूद 6 में से 4 मेंबर ने रेपो रेट बढ़ाए जाने का समर्थन किया।
बता दें कि रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति(MPC) की बैठक 6 फरवरी को शुरू हुई थी। ये वित्त वर्ष 2022-23 की आखिरी क्रेडिट पॉलिसी है। यह बजट के तुरंत बाद हुई है। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि बैंकिग सिस्टम में पर्याप्त लिक्विडिटी मौजूद है। आरबीआई पैनी नजर बनाए हुए है।
25 लाख के होम लोन पर इतनी बढ़ गई EMI
मान लिजिए आपने SBI से 20 साल के लिए 25 लाख रुपये का होम लोन पर 8.60% के हिसाब से 21,854 रुपये ईएमआई पर लिया था। अब रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी के बाद ब्याज दर बढ़कर 8.85% हो जाएगा जिसपर अब आपको 22,253 रुपये ईएमआई चुकाना होगा। यानि करीब 400 रुपये आपकी EMI महंगी हो गई।
क्या है रेपो रेट
आरबीआई द्वारा निर्धारित रेपो रेट सीधे बैंकों के लोन पर असर पड़ता है। यदि इसकी दरें बढ़ती हैं तो होम लोन, ऑटो लोन, पर्सनल लोन सभी तरह का लोन महंगा हो जाएगा। रेपो रेट वह दर होती है जिस पर आरबीआई (RBI) बैंकों को कर्ज देता है, जबकि रिवर्स रेपो रेट उस दर को कहते हैं जिस दर पर बैंकों को आरबीआई पैसा रखने पर ब्याज देती है। रेपो रेट के कम होने से लोन की EMI घट जाती है। वहीं रेपो रेट में इजाफा होने से सभी तरह का लोन महंगा हो जाता है।