मुंबई। मध्य रेल रविवार 10 जनवरी को रखरखाव कार्य करने के लिए अपने उपनगरीय खंडों पर मेगा ब्लॉक परिचालित करेगा। ठाणे-कल्याण अप और डाउन फास्ट लाइन पर सुबह 10.40 से दोपहर 3.40 बजे तक मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से सुबह 9.37 बजे से दोपहर 2.48 बजे तक छूटने वाली डाउन फास्ट सेवाओं को ठाणे और कल्याण स्टेशनों के बीच स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा और ये गाड़ियां ठाणे- कल्याण के बीच सभी स्टेशनों पर रुकेंगी।
कल्याण से 10.26 बजे से अपराह्न 3.19 बजे तक छूटने वाली फास्ट सेवाओं को कल्याण और ठाणे स्टेशनों के बीच अप स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा और ये गाड़ियां कल्याण और ठाणे स्टेशनों के बीच सभी स्टेशनों पर रुकेंगी और पुनः मुलुंड हाल्ट से अपने निर्धारित शैड्यूल हाल्ट के अनुसार रुकेंगी।
हार्बर लाइन
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस- चूनाभट्टी / बांद्रा डाउन हार्बर लाइन पर सुबह 11.40 बजे से शाम 4.40 बजे तक एवं चूनाभट्टी / बांद्रा- छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस अप हार्बर लाइन पर सुबह 11.10 बजे से शाम 4.50 बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से वाशी / बेलापुर / पनवेल के लिए डाउन हार्बर लाइन सेवाएं सुबह 11.34 बजे से शाम 4.47 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से बांद्रा / गोरेगांव जाने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं सुबह 09.56 बजे से शाम 4.43 बजे तक निलंबित रहेंगी।
पनवेल / बेलापुर / वाशी से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए अप हार्बर लाइन सेवाएं सुबह 9.53 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक और गोरेगांव / बांद्रा से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए सुबह 10.45 बजे से शाम 4.58 बजे तक अप हार्बर लाइन सेवाएं निलंबित रहेंगी। हालांकि, ब्लॉक अवधि के दौरान पनवेल और कुर्ला (प्लेटफॉर्म नंबर 8) के बीच विशेष सेवाएं चलेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान सुबह 10 बजे से शाम 6.00 बजे तक हार्बर लाइन के यात्रियों को मेन लाइन और पश्चिम रेलवे होकर यात्रा करने की अनुमति है।