मुंबई, 2 नवंबर । मराठा आरक्षण के समर्थन में चल रहे आंदोलन के जवाब में अब विरोध भी शुरू हो गया है। वकील गुणरत्न सदावर्ते ने बुधवार को बाम्बे हाई कोर्ट में याचिका दाखिल इस मराठा आरक्षण का विरोध किया है। इस याचिका को हाई कोर्ट ने स्वीकार भी कर लिया है। अब इसकी सुनवाई 8 नवंबर को होगी।
वकील गुणरत्न सदावर्ते ने अपनी याचिका में कहा है कि मराठा आरक्षण के मुद्दे पर मराठा नेता मनोज जारांगे पाटिल भूख हड़ताल कर रहे हैं। मराठा आरक्षण और मनोज जारांगे की भूख हड़ताल के समर्थन में सूबे मेंकई जगह उग्र और हिंसक आंदोलन हो रहे हैं। इस दौरान आंदोलनकारी नेताओं और विधायकों पर हमले हो रहे हैं, घर और कार्यालय जलाए जा रहे हैं। इससे राज्य में कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सदावर्ते ने कोर्ट से मांग की राज्य सरकार मनोज जारांगे पाटिल की भूख हड़ताल खत्म करवाने का आदेश जारी करें। साथ में राज्य में कानून और अबाधित रखने के लिए कोर्ट राज्य सरकार को आदेश जारी करेें।
उल्लेखनीय है कि मराठा आंदोलन के विरोध में गुणरत्न सदावर्ते ने इससे पहले भी याचिका दाखिल की थी, जिसे कोर्ट ने रद्द कर दिया था। इस बार कोर्ट ने सदावर्ते की याचिका को स्वीकार कर ली है। इस याचिका पर 8 नवंबर को सुनवाई होगी।