आज का पंचांग
श्री विक्रम संवत 2077, 24 चैत्र मास शाके 1943, दक्षिणायन उत्तरगोल, वैशाख मास 01 प्रविष्टे, चैत्र मास (पूर्णिमांत) शुक्ल पक्ष, बुधवासरे, द्वितीया तिथि 12:47 तक उपरांत तृतीया तिथि, भरणी नक्षत्र 17:21 तक उपरांत कृतिका नक्षत्र, प्रीति योग 16:13 तक उपरांत आयुष्यमान योग, कौलव करण 12:47 तक उपरांत तैतिल करण 26:06 तक उपरांत कौलव करण, सूर्योदय लग्न मेष 00°09′, चंद्रमा मेष राशि में 24:09 तक उपरांत वृषभ राशि में, सूर्य नक्षत्र – अश्विनी, मानक समय- नवी मुंबई।
आज : आज नवरात्र का द्वितीय दिन है, नवरात्रि के द्वितीय दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। मां ब्रह्मचारिणी को शक्कर और पंचामृत का भोग लगाने से लंबी आयु का वरदान मिलता है।
सूर्योदय :06:22:38
सूर्यास्त :18:53:55
चंद्रोदय : 07:44:35
चंद्रास्त : 20:52:04
राहुकाल : 12:38 – 14:12 तक।
अभिजीत : 12:14 – 13:04 तक।
राशिफल
मेष: (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ)
कीमती वस्तुओं की देखभाल करें, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, मेहनत का अच्छा फायदा मिलेगा, अधिक ठंडी चीजों के सेवन से बचें।
वृषभ: (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो)
पराक्रम में वृद्धि होगी, धन लाभ होगा, अकेलेपन का अनुभव करेंगे, वाणी पर नियंत्रण रखें।
मिथुन: (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
अधिक आत्मविश्वास हितकर नहीं होगा, लोगों को सुधारने का प्रयत्न ना करें, सब कुछ समय पर छोड़ दें, योग – प्राणायाम का अभ्यास करें।
कर्क: ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, हालातों में आश्चर्यजनक सुधार होगा, बस मौन होकर देखते जाइए सब कुछ ठीक होने लगेगा।
सिंह: ( मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आय से अधिक व्यय होगा, सुबह जल्दी जागने से व्यवसाय में लाभ होगा, बिगडे़ रिश्तों में सुधार के लिए बहुत अच्छा समय है।
कन्या: ( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
स्वास्थ्य नरम रह सकता है, प्रियजनों से अच्छी बातचीत होगी, साझेदारी के कामों के लिए सोच सकते हैं, बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।
तुला: ( रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
यदि कोई पुरानी बीमारी हो तो उसके प्रति सचेत रहें, यात्राओं में लाभ होगा, प्रियजनों का सहयोग मिलेगा, आध्यात्मिक विकास होगा।
वृश्चिक: (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
बाहरी भोजन से परहेज करें, शत्रुओं से सावधान रहें, यात्राओं में नुकसान हो सकता है, बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।
धनु: ( ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे)
जीवनसाथी से तालमेल बनाकर रखें, कुछ नया करने का सोच रहें हों तो आज उसे कर सकते हैं, अधिक भागदौड़ से बचें।
मकर: ( भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
व्यवसाय में लाभ होगा, गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे, आलस्य का त्याग करें, यदि आवश्यक ना हो तो सोशल मीडिया पर अधिक समय ना दें।
कुंभ: ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
प्रियजनों के सहयोग से रुके काम पूरे होंगे, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, यात्राओं में सावधानी बरतें, अधिक श्रम से बचें।
मीन: ( दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
बड़ों की बात सुनें, शक के कारण प्रेम सम्बन्धों में दरार पड़ सकती है, स्वास्थ्य और व्यवसाय उत्तम रहेगा।
हस्त निर्मित कुंडली बनवाने या ज्योतिषीय परामर्श हेतु संपर्क करें – 7007314594