नागपाड़ा में सवा करोड़ का गुटखा जब्त
दो आरोपी गिरफ्तार, चार अभी भी फरार
मुंबई। पुलिस की अपराध शाखा ने नागपाड़ा इलाके से अलग अलग कंपनियों का सवा करोड़ रुपए का गुटखा जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि चार आरोपियों की तलाश कर रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम बाबूलाल वर्मा व शमसुद्दीन खान है।
गौरतलब हो कि राज्य में गुटखे के निर्माण, संग्रह व बिक्री पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद आरोपियों ने बड़ी मात्रा में गुटखा जमा करके रखा था। जिसे पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई के बाद जब्त कर लिया है। जब्त किए गए गुटखे की कीमत सवा करोड रुपए के करीब बताई गई है। आरोपी गुटखे को दोगुनी कीमत में बेच रहे थे।