मुंबई। अहमदाबाद से मुंबई आ रही फ़्लाइंग रानी ट्रेन के टीटीई की पालघर में दो यात्रियों ने पीट-पीटकर घायल कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस पिटाई में टीटीई बुरी तरह घायल हो गया। अहमदाबाद से मुंबई आ रही ट्रेन लगभग 8:30 बजे डहाणू रोड रेलवे स्टेशन पहुंची।
चिन्मय जगन्नाथ बारी और धीरेंद्र ईश्वर पाटिल ट्रेन में सवार हुए। टीसी अर्जुन सिंह ने दोनों यात्रियों से टिकट मांगे तो उन्होंने उन्हें एमएसटी पास दिखाया। किसी बात को लेकर टीसी और यात्रियों के बीच बहस हुई। उसके बाद दोनों यात्रियों ने केलवे रोड स्टेशन के बीच अर्जुन सिंह पर हमला किया।
घटना के बाद टीसी अर्जुन सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों यात्रियों को बोरीवली रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को पालघर रेलवे पुलिस स्टेशन ले जाया गया। अपराध दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों को पालघर पुलिस को सौंप दिया गया है। पालघर पुलिस इस मामले की आगे जांच कर रही है। चिन्मय जगन्नाथ बारी और धीरेंद्र ईश्वर पाटिल बांद्रा के एक निजी अस्पताल में कर्मचारी हैं।