नई दिल्ली, 1 जनवरी । कोहरे की वजह से नए साल के पहले दिन दृश्यता कम रही है। इसकी वजह से विभिन्न मार्गों से चलकर दिल्ली पहुंचने वाली 21 ट्रेनें 45 मिनट से आठ घंटे की देरी से चल रही हैं।
रेलवे जनसंपर्क विभाग के मुताबिक इन ट्रेनों में बिहार के दरभंगा से नई दिल्ली आने वाली 02569 क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस, गया से नई दिल्ली आने वाली 12397 महाबोधि एक्सप्रेस, बनारस से नई दिल्ली आने वाली 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, मध्य प्रदेश के डॉक्टर अंबेडकर नगर से श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली 12919 मालवा एक्सप्रेस, खजुराहो से नई दिल्ली होते हुए कुरूक्षेत्र जाने वाली 11841 गीता एक्सप्रेस, जबलपुर से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन तक की ट्रेन 12189 महाकौशल एक्सप्रेस विलंबित रहीं।
भुवनेश्वर से नई दिल्ली आने वाली 22811 भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस, रांची से नई दिल्ली आने वाली 12453 रांची राजधानी एक्सप्रेस, प्रयागराज से नई दिल्ली आने वाली 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस भी विलंबित रहीं।
सहरसा से नई दिल्ली आने वाली 12553 वैशाली एक्सप्रेस, हावड़ा से नई दिल्ली आने वाली 12381 पूर्वा एक्सप्रेस, बरौनी से नई दिल्ली आने वाली 02563 क्लोन स्पेशल, कर्नाटक के यशवंतपुर से दिल्ली सराय रोहिल्ला आने वाली दुरंतो एक्सप्रेस विलंबित रहीं।
अयोध्या कैंट से दिल्ली आने वाली 14205 अयोध्या दिल्ली एक्सप्रेस, भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल आने वाली 12367 विक्रमशिला एक्सप्रेस, राजगीर से नई दिल्ली आने वाली 12393 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, मुंबई से नई दिल्ली होते हुए फिरोजपुर जाने वाली 12137 मुंबई फिरोजपुर एक्सप्रेस, वाराणसी से नई दिल्ली आने वाली 12559 शिवगंगा एक्सप्रेस, चेन्नई से नई दिल्ली आने वाली 12615 जीटी एक्सप्रेस, चेन्नई से नई दिल्ली आने वाली 12621 तमिलनाडु एक्सप्रेस विंलबित रही हैं।
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से दिल्ली आने वाली 12225 कैफियत एक्सप्रेस को आज रद्द करना पड़ गया।