मुंबई, 5 दिसंबर । ललित पाटिल ड्रग मामले में पुणे पुलिस ने ससून अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रवीण देवकाते को मंगलवार सुबह गिरफ्तार किया है। डॉ. देवकाते पर ससून अस्पताल से ललित पाटिल के फरार होने में उसकी मदद करने का आरोप है। पुणे पुलिस देवकाते से गहन पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार ड्रग तस्करी मामले में गिरफ्तार ललित पाटिल को पुलिस ने तीन साल पहले गिरफ्तार कर पुणे के येरवडा में रखा गया था। इसके बाद ललित पाटिल को इलाज के लिए ससून अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन ललित पाटिल ससून अस्पताल से फरार हो गया था। बाद में उसे पुलिस ने चेन्नई के एक होटल से गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने नासिक में बड़े पैमाने पर ड्रग पकड़ा था। इस मामले में पुलिस ने इस मामले में अरविंद लोहारे, उसके भाई भूषण पाटिल, अभिषेक बलकवाडे समेत 11 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था।
इस मामले में ललित पाटिल को ससून अस्पताल से फरार होने के मामले की भी छानबीन पुलिस कर रही है। पुलिस अब तक अस्पताल के कई स्टाफ को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी मामले में मंगलवार को तडक़े पुणे पुलिस की टीम ने डॉक्टर देवकाते को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।