जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमला हुआ है। यह हमला तब हुआ, जब वे नारा शहर में एक इलेक्शन प्रोग्राम के दौरान स्पीच दे रहे थे। तब सीने पर गोली मार दी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोली लगने के बाद आबे जमीन पर गिर पड़े। गोली लगने के बाद आबे को दिल का दौरा पड़ने की खबर है।
जापानी मीडिया के सूत्रों के मुताबिक शिंजो आबे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टर्स पूर्व पीएम आबे के इलाज में लगे हुए हैं। फिलहाल आबे की हालत नाजुक बनी हुई है। पूर्व पीएम की स्पीच का लाइव टेलीकास्ट किया जा रहा था। आबे पर हमले के कई वीडियो सामने आए हैं। जापानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार गोली मारे जाने पर वहां भगदड़ मच गई।
पश्चिमी जापान में शुक्रवार सुबह स्टंप स्पीच (stump speech-इलेक्शन या री-इलेक्शन के दौरान पब्लिक मीटिंग) के दौरान सड़क पर एक अज्ञात व्यक्ति ने पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमला कर दिया। सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के पूर्व नेता गोली लगने के बाद सड़क पर गिर पड़े और उनकी गर्दन से खून बह रहा था. स्थानीय मीडिया के अनुसार, वहां 2 गोलियों की आवाज सुनी गईं। शिंजो आबे को सीधे सीने में ही गोली मारी गई थी। बताया जा रहा है कि हमला पीछे से हुआ था।
जिस गन से शिंजो को गोली मारी वो अल्पविकसित घर पर बनी(rudimentary home made shotgun) प्रतीक होती है। पुलिस ने आबे की हत्या के प्रयास के आरोप में 42 वर्षीय यामागामी तेत्सुया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि उन्होंने उस जगह पर एक बंदूक जब्त की, जिसे संदिग्ध व्यक्ति पकड़े हुए था।
हमलावर को पुलिस ने किया अरेस्ट
आबे पश्चिमी शहर नारा में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के इलेक्शन कैम्पेन में स्पीच दे रहे थे, तभी लगभग 11: 30 बजे गोलियां चलने की आवाजे आईं। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय मीडिया NHK के एक रिपोर्टर ने कहा कि हमलावर ने आबे को गोली मारी। पुलिस से हमलावर को अरेस्ट कर लिया है। घटना स्थल नारा शहर में यामातोसैदाईजी स्टेशन (Yamatosaidaiji Station) के पास है। गोली लगने के बाद आबे का काफी खून बहते दिखा।
PM मोदी ने की शिंजो आबे के स्वस्थ होने की कामना
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्वीट भी सामने आया है। उन्होंने शिंजो आबे के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, मेरे प्यारे दोस्त शिंजो आबे पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं। हम सब की प्रार्थना उनके, उनके परिवार व जापान के लोगों के साथ हैं।
कौन है हमलावर?
द जापान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, शिंजो आबे को गोली मारने वाले संदिग्ध आरोपी का नाम तेत्सुया यामागामी है। उसकी उम्र 41 साल है। वह नारा शहर का ही रहने वाला है। पुलिस अभी उससे पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि वह जापान के नेवी का पूर्व सैनिक रहा है।
67 साल के शिंजो लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी(एलडीपी) पार्टी से जुड़े हैं। वे 2006-07 तक जापान के प्रधानमंत्री रहे। जापान के तेजतर्रार लीडर्स में शुमार आबे ने आंत से जुड़ी बीमारी अल्सरट्रेटिव कोलाइटिस के चलते 2007 में पीएम पद छोड़ दिया था। वे लगातार 7 साल 6 महीने तक पीएम रहे। पहले यह रिकॉर्ड उनके चाचा इसाकु सैतो के नाम दर्ज रहा है।