महाराष्ट्र के गडचिरोली में एक बार फिर पुलिस और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है. पुलिस की सी-60 यूनिट ने गढ़चिरौली के एटापल्ली के वन क्षेत्र में अभी तक 13 नक्सलियों को मार गिराया है। गढ़चिरौली जिले के एटापल्ली के वन क्षेत्र से शुक्रवार को कम से कम 13 नक्सलियों के शव बरामद किए गए, जहां महाराष्ट्र पुलिस की सी -60 इकाई और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है।
गढ़चिरौली के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) संदीप पाटिल के अनुसार, ऑपरेशन महाराष्ट्र पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता थी और संभावना है कि मुठभेड़ में और नक्सलियों का सफाया हो। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने बताया कि मुठभेड़ करीब एक घंटे तक चली। शेष नक्सली घने जंगल में भाग निकले। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। खोज अभियान अभी जारी है।
गढ़चिरौली के पुलिस उप-महानिरीक्षक संदीप पाटिल ने बताया कि यह मुठभेड़ एटापल्ली के कोटमी के पास जंगल में सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई। उन्होंने बताया कि तब वहां नक्सली एक बैठक के लिए एकत्र हुए थे। पाटिल ने बताया विशिष्ट सूचना के आधार पर पुलिस के दल और सी-60 कमांडो ने जंगल में खोज अभियान शुरु किया। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने पुलिस दल को देखा और गोलीबारी शुरू कर दी। सी-60 कमांडो ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें 13 नक्सली मारे गए।
गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने बताया कि मुठभेड़ करीब एक घंटे तक चली। शेष नक्सली घने जंगल में भाग निकले। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। खोज अभियान अभी जारी है।
बता दें कि बीती 13 मई को भी नक्सल विरोधी अभियान में दो नक्सली मारे गए थे। धनोरा तालुक के मोर्चुल गांव के पास जंगली इलाके में ये मुठभेड़ हुई थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोर्चुल के जंगलों में 25 नक्सली जमा थे। पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो नक्सली मारे गए थे जबकि अन्य नक्सली वहां से भाग निकले थे। मुठभेड़ के बाद नक्सली घने जंगल की तरफ भाग खड़े हुए थे और बाद में इलाके की तलाशी के दौरान पुलिस को दो नक्सलियों के शव बरामद हुए थे। तलाशी के दौरान इस इलाके से नक्सल संबंधित सामग्री भी मिली थी। मारे गए नक्सलियों में एक महिला नक्सली का शव भी बरामद हुआ था।