आज 08 नवंबर को साल का आखिरी चंद्रग्रहण (Chandra Grahan) शुरू हो गया है और सूतक काल जारी है। सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश में पूर्ण चंद्र देखने को मिलेगा। भारत में ग्रहण दिखाई देने के कारण इसका सूतक काल मान्य होगा। ग्रहण से 09 घंटे पहले सूतक काल लग जाएगा। यह ग्रहण आज मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लग रहा है।
विदेश में खास तौर पर पेसिफिक क्षेत्रों में चंद्र ग्रहण शुरू हो चुका है। यह आंशिक चंद्र ग्रहण दोपहर करीब 2 बजकर 38 मिनट से दिखाई देने लगा है। फिर इसके बाद 03 बजकर 46 मिनट से शाम 5 बजकर 11 मिनट तक पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। भारत में ग्रहण करीब 4 बजकर 23 मिनट के शुरू होगा जो अरुणाचल प्रदेश में सबसे पहले दिखाई देगा और फिर देश के बाकी जगहों पर आंशिक ग्रहण होगा।
भारत के कुछ जगहों में पूर्ण चंद्रग्रहण दिखाई देगा, जबकि अधिकांश शहरों में आंशिक ग्रहण दिखाई देगा। यह ग्रहण मेष राशि पर लग रहा है। इसलिए इस राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है। वर्ष 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण दोपहर दो बजकर 38 मिनट से लग चुका है। हालांकि भारत में यह 4 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा। यह शाम 6 बजकर 19 मिनट पर खत्म होगा।
देश में चंद्र ग्रहण
पूर्ण चंद्र ग्रहण : कोलकाता, कोहिमा, पटना, पुरी, रांची और ईटानगर
आंशिक ग्रहण : शेष भारत में आंशिक चंद्र ग्रहण
ग्रहण के दौरान न करें ये काम
ग्रहण के दौरान न तो कुछ खाना चाहिए और न ही सोना चाहिए।
चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी प्रकार की पूजा अर्चना नहीं करनी चाहिए।
जितनी देर ग्रहण लगे उतनी देर तक भगवान के नाम का जाप करें।
गर्भवती महिलाओं के ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
गर्भवती महिलाएं चंद्र ग्रहण दौरान चाकू या कैंची का भी इस्तेमाल न करें।
चंद्र ग्रहण के दौरान पेड़-पौधों को भी छूने से बचना चाहिए।
ग्रहण के दौरान इन मंत्रों का करें जाप
धार्मिक नजरिए से ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं और पूजा-पाठ व धार्मिक अनुष्ठान करना वर्जित होता है। जब ग्रहण काल चल रहा हो तो इस दौरान कई मंत्रों का जाप करना लाभकारी रहती है।
ऊं नम:शिवाय
श्री गणेशाय नम:
ऊं नमो भगवते वासुदेवाय
ऊं रामदूताय नम:
दुं दुर्गायै नम:
कृं कृष्णाय नम:
रां रामाय नम:
अपने शहर में जानें ग्रहण का समय
रांची : शाम 5:07 बजे से शाम 6:18 बजे तक
पटना : शाम 5:05 बजे से शाम 6:18 बजे तक
नई दिल्ली : शाम 5:32 बजे से शाम 6:18 बजे तक
कोलकाता : शाम 4:56 बजे से शाम 6:18 बजे तक
मुंबई : शाम 6:05 बजे से शाम 6:18 बजे तक
रायपुर : शाम 5:25 बजे से शाम 6:18 बजे तक
भुवनेश्वर : शाम 5:10 बजे से शाम 6:18 बजे तक
जयपुर : शाम 5:41 बजे से शाम 6:18 बजे तक
जोधपुर : शाम 5:53 बजे से शाम 6:18 बजे तक
ईटानगर : शाम 4:28 बजे से शाम 6:18 बजे तक
गुवाहटी : शाम 4:37 बजे से शाम 6:18 बजे तक
विशाखापट्टनम : शाम 5:24 बजे से शाम 6:18 बजे तक
गंगटोक : शाम 4:48 बजे से शाम 6:18 बजे तक
प्रयागराज : शाम 5:18 बजे से शाम 6:18 बजे तक
कानपुर : शाम 5:23 बजे से शाम 6:18 बजे तक
हरिद्वार : शाम 5:26 बजे से शाम 6:18 बजे तक
धर्मशाला : शाम 5:30 बजे से शाम 6:18 बजे तक
चंडीगढ़ : शाम 5:31 बजे से शाम 6:18 बजे तक
नागपुर : शाम 5:36 बजे से शाम 6:18 बजे तक
भोपाल : शाम 5:40 बजे से शाम 6:18 बजे तक
चेन्नई : शाम 5:42 बजे से शाम 6:18 बजे तक
हैदराबाद : शाम 5:44 बजे से शाम 6:18 बजे तक
बेंगलुरु : शाम 5.53 बजे से शाम 6:18 बजे तक
नासिक : शाम 5:55 बजे से शाम 6:18 बजे तक
अहमदाबाद : शाम 6:00 बजे से शाम 6:18 बजे तक
सूरत : शाम 6:02 बजे से शाम 6:18 बजे तक
जामनगर : शाम 6:11 बजे से शाम 6:18 बजे तक
उज्जैन : शाम 5:47 बजे से शाम 6:18 बजे तक
पुणे : शाम 6:01 बजे से शाम 6:18 बजे तक
तिरुवनन्तपुरम : शाम 6:02 बजे से शाम 6:18 बजे तक
पणजी : शाम 6:06 बजे से शाम 6:18 बजे तक
जम्मू : शाम 5:35 बजे से शाम 6:18 बजे तक