केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी शैनेल ईरानी की कुछ दिनों पहले जोधपुर में शादी हुई थी। शैनेल ने अपने मंगेतर अर्जुन भल्ला के साथ शादी की, जो कनाडा के एक एनआरआई वकील हैं। दोनों की शाही शादी राजस्थान के पांच सौ साल पुराने खिमसर किले में हुई। शादी में कम ही लोगों को आमंत्रित किया गया था।
शादी के बाद 17 फरवरी को मुंबई में वेडिंग रिसेप्शन पार्टी रखी गई। पार्टी में राजनीति के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार भी शामिल हुए। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) भी इस शादी में शामिल हुए। इसके अलावा, एकता कपूर और जितेंद्र ने भी रिसेप्शन पार्टी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। मौनी रॉय (Mouni Roy) और उनके पति सूरज नांबियार भी पहुंचे।
इसके अलावा रोनित रॉय (Ronit Roy) भी अपनी पत्नी के साथ पार्टी में दिखे। इस फोटो को देखकर फैंस काफी खुश हुए क्योंकि 23 साल बाद ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के पति-पत्नी साथ नजर आए। बता दें एकता कपूर एक टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ साल 2000 में शुरू हुआ था फिर 8 साल बाद 7 नवंबर 2008 को शो खत्म हुआ। क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में रोनित रॉय ने मिहिर विरानी का रोल निभाया था। वहीं स्मृति ईरानी पत्नी तुलसी विरानी का रोल निभाया था।
शैनेल ईरानी ने 9 फरवरी, 2023 को शादी की थी। कपल जोधपुर स्थित नागौर जिले के खिमसर किले में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी में केवल 70 परिवार और करीबी ही शामिल थे। शैनेल स्मृति ईरानी के पति जुबिन ईरानी की पहली पत्नी मोना ईरानी की बेटी हैं। अर्जुन भल्ला कनाडा में रहते हैं। स्मृति ईरानी के दामाद ने अपनी स्कूली शिक्षा कनाडा के सेंट रॉबर्ट कैथोलिक हाई स्कूल से पूरी की और यूनाइटेड किंगडम में लीसेस्टर विश्वविद्यालय से एलएलबी किया।