आज का पंचांग
श्री विक्रम संवत 2077, शक 1942, दक्षिणायन उत्तरगोल, 14 आश्विन मास 21 प्रविष्टे, 18 सफर हिजरी 1442, अधिक आश्विन मास(पूर्णिमांत) कृष्ण पक्ष, भोमवासरे, चतुर्थी तिथि 12:32 तक उपरांत पंचमी तिथि, कृतिका नक्षत्र 17:53 तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र, सिद्धि योग 24:53 तक उपरांत व्यतिपात योग, बालव करण 12:31 तक उपरांत कौलव करण, सूर्योदय लग्न कन्या 19°05′ , चंद्रमा वृषभ राशि में अहोरात्र, सूर्य नक्षत्र हस्त।
सूर्योदय : 06:07:18
सूर्यास्त : 17:55:33
चंद्रास्त : 09:34:55
चंद्रोदय : 20:54:35
राहुकाल : 14:58 से 16:27 तक।
अभिजीत : 11:38 से 12:25 तक।
राशिफल
मेष: (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ)
धन लाभ होगा, रुके हुए कार्य पूरे होंगे, परिवार का सहयोग मिलेगा, खर्चे को नियंत्रित करें।
वृषभ: (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो)
भाग्य का सहयोग मिलेगा, व्यवसाय में आशातीत लाभ मिलेगा, प्रेम सम्बन्धों में मिठास बढ़ेगी, परेशानियां दूर होंगी।
मिथुन: (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, व्यवसाय मंदा रहेगा, शत्रुओं से सावधान रहें, किसी से सहयोग की अपेक्षा न करें।
कर्क: ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
शुभ कार्य सम्पन्न होंगे, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, व्यवसाय में लाभ होगा, प्रियजनों से मुलाकात होगी।
सिंह: ( मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम करना होगा, स्वास्थ्य नरम रह सकता है, समय का सदुपयोग करें, अपव्यय से बचें।
कन्या: ( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
स्वास्थ्य में सुधार होगा, व्यवसाय में लाभ होगा, घर में आंनद रहेगा, गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा।
तुला: ( रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
यात्राओं में सावधानी बरतें, प्रियजनों से मुलाकात होगी, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, गुस्से को नियंत्रित करें, व्यवसाय में लाभ होगा।
वृश्चिक: (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
घरेलू खर्चों में वृद्धि होगी, मानसिक शांति भंग हो सकती है, जीवनसाथी से अपनी समस्याओं को शेयर करें, व्यवसाय सामान्य रहेगा।
धनु: ( ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे)
स्वास्थ्य में सुधार होगा, उधार देने से बचें, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, शत्रु पराजित होंगे।
मकर: ( भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
प्रेम सम्बन्धों में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, परिवार के किसी सदस्य से मतभेद हो सकता है, गुस्से के कारण नुकसान संभव है, धैर्य धारण करें।
कुंभ: ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
यात्राओं में सावधानी बरतें, दिनचर्या व्यवस्थित करें, धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, प्रियजनों का सहयोग करेंगे।
मीन: ( दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
पराक्रम में वृद्धि होगी, कार्यों में विरोधियों द्वारा अवरोध उत्पन्न किया जा सकता है, यात्राओं से लाभ होगा।
ईमेल : draviprakash09@gmail.com, संपर्क सूत्र 7007314594