आज का पंचांग
श्री विक्रम संवत 2077, शक 1942, दक्षिणायन उत्तरगोल, 16 आश्विन मास 23 प्रविष्टे, 20 सफर हिजरी 1442, अधिक आश्विन मास(पूर्णिमांत) कृष्ण पक्ष, गुरुवासरे, षष्टी तिथि 16:36 तक उपरांत सप्तमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र 22:49 तक उपरांत आद्रा नक्षत्र, वरियान योग 25:41 तक उपरांत परिध योग, वणिज करण 16:36 तक उपरांत विष्टि भद्र करण, सूर्योदय लग्न कन्या 21°03′ , चंद्रमा वृषभ राशि में 09:46 तक उपरांत मिथुन राशि में, सूर्य नक्षत्र हस्त।
सूर्योदय : 06:07:55
सूर्यास्त : 17:53:48
चंद्रास्त : 11:21:07
चंद्रोदय : 22:25:06
राहुकाल : 13:29 से 14:57 तक।
अभिजीत : 11:37 से 12:24 तक।
राशिफल
मेष: (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ)
पराक्रम में वृद्धि होगी, स्वास्थ्य उत्तम तथा मानसिक शांति का अनुभव करेंगे, कार्यों में प्रगति होगी, प्रियजनों को समय दें।
वृषभ: (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो)
गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें, धन लाभ होगा, साझेदारी के कार्यों में हानि हो सकती है, मेहनत के अनुरूप फल मिलेगा।
मिथुन: (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मानसिक तनाव दूर होगा, शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे, व्यवसाय में आशातीत लाभ होगा, अधिक श्रम करने से बचें।
कर्क: ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यवसाय सामान्य रहेगा, भविष्य के लिए योजनाएं बना सकते हैं, सोच समझकर किसी की सहायता करें, धनार्जन करने का प्रयत्न करें।
सिंह: ( मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, व्यवसाय में मित्रों का सहयोग मिलेगा, बड़ों का आशीर्वाद लें, दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
कन्या: ( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आलस्य से नुकसान हो सकता है, किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, कार्यक्षेत्र में मन मस्तिक लगाएं।
तुला: ( रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
काम में लगे रहें, किसी के इंतजार में समय ना गवाएं, यात्राओं में धन हानि होगी, स्वास्थ्य उत्तम व मन प्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक: (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
यात्राओं में सावधानी बरतें, शत्रुओं से सावधान रहें, रुका धन मिलेगा, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
धनु: ( ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे)
प्रेम सम्बन्धों में तालमेल बनाए रखें, स्वास्थ्य नरम रहेगा, अधिक श्रम करने से बचें, परिवार का सहयोग मिलेगा।
मकर: ( भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, खानपान व्यवस्थित करें, वाद विवाद से दूर रहें, उधार देने से बचें।
कुंभ: ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्यवसाय में लाभ होगा, प्रियजनों से मुलाकात होगी, घर में हर्ष उल्लास बना रहेगा, यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
मीन: ( दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, धन लाभ होगा, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, रात में जल्दी सोएं।
ईमेल : draviprakash09@gmail.com, संपर्क सूत्र 7007314594