दो अज्ञात बाइक सवारों ने मारी गोली
मुंबई। भिवंडी में अपराध दर दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं।यहां के कुलहर गांव में अपने दो बच्चों के साथ सड़क पर जा रही महिला पर दो अज्ञात बाइक सवार युवकों द्वारा फायरिंग करने से सनसनी फ़ैल गयी है। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है. उसका एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस के अनुसार घटना भिवंडी तालुका में कलहर गांव में दुर्गेश पार्क के पीछे जयदुर्गा अपार्टमेंट में सुबह हुई। घायल महिला की पहचान जयश्री डेडे के रूप में की गई है। जयश्री डेड जैसे ही घर से निकल कर अपने दो बच्चों के साथ सड़क पर आई दो अज्ञात हमलावर एक दोपहिया वाहन पर पीछे से आए और उन्होंने महिला के पास वाहन रोका और उस पर दो गोली चलाई जो डेडे को गर्दन में लगी।
फायरिंग के बाद स्थानीय लोगों ने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन दोनों हमलावर भाग गए। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज हो रहा है। हालांकि फायरिंग के कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है। कलहर गांव में फायरिंग की यह दूसरी घटना है.
नासिक में पिता और पुत्र पर हमला
नासिक में भी इसी तरह की एक घटना सामने आई है जहां एक पिता और पुत्र पर चॉपर से हमला किया गया है। हमले में मोहन राजगुरु और उनके पुत्र भूषण राजगुरु गंभीर रूप से घायल हो गए। उल्लेखनीय है मोहन राजगुरु एक महिला एनसीपी पदाधिकारी के पति हैं। पुलिस ने जानकारी दी है कि हमला पूर्व नियोजित था। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। घायल पिता और पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों का इलाज चल रहा है।